RESHAM SAHU / Mon, Oct 19, 2026 / Post views : 48
भटगांव। नगर पंचायत भटगांव में आयोजित दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री श्रीमती लता जटवार शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेश दुबे विशेष रूप से शामिल रहे। दुर्गा विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह एवं भक्तिभाव का माहौल रहा। भक्तों ने माँ दुर्गा को भावभीनी विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।
इस अवसर पर लता जटवार ने कहा कि माँ दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस, सद्भाव और जनसेवा की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
Tags :
दुर्गा माता विसर्जन
कांग्रेस नेत्री लता जटवार
सारंगढ़
बिलाईगढ़
सरसीवा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन