Tue, 29 Sep
Breaking News
Draupadi Murmu CG Visit : 23 अक्टूबर को जगदलपुर में मुरिया दरबार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी शामिल | Bank Holidays October 2026 : अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! नवरात्रि-दशहरे के बीच यहां-कहां रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट | Passenger Train Delays in Chhattisgarh : त्योहारों से पहले ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई चिंता, पंक्चुअलिटी करीब 50% तक पहुंची | Bhilai Steel Plant Scrap Case : BSP स्क्रैप चोरी मामले में CBI जांच को मंजूरी, अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार | CG Naukri 2026 Vacancy : छत्तीसगढ़ में 8,720 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास से लेकर MBA-MCA तक के युवाओं को मौका | Sukhdev Bhagat Meeting : सुखदेव भगत से विमल साहू की सौजन्य मुलाकात, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा | Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory : गणेश झांकी में जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, शाम 6 बजे से इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन | Canara Bank Recruitment 2026 : बिना परीक्षा और इंटरव्यू के बैंक में नौकरी का मौका, 3500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती | Yogi Adityanath News : सीएम योगी ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र, सपा पर साधा निशाना | Pitru Stotra : पितृ दोष से मुक्ति के लिए पढ़ें पितृ स्तोत्र, जानें पाठ का धार्मिक महत्व | Draupadi Murmu CG Visit : 23 अक्टूबर को जगदलपुर में मुरिया दरबार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी शामिल | Bank Holidays October 2026 : अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! नवरात्रि-दशहरे के बीच यहां-कहां रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट | Passenger Train Delays in Chhattisgarh : त्योहारों से पहले ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई चिंता, पंक्चुअलिटी करीब 50% तक पहुंची | Bhilai Steel Plant Scrap Case : BSP स्क्रैप चोरी मामले में CBI जांच को मंजूरी, अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार | CG Naukri 2026 Vacancy : छत्तीसगढ़ में 8,720 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास से लेकर MBA-MCA तक के युवाओं को मौका | Sukhdev Bhagat Meeting : सुखदेव भगत से विमल साहू की सौजन्य मुलाकात, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा | Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory : गणेश झांकी में जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, शाम 6 बजे से इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन | Canara Bank Recruitment 2026 : बिना परीक्षा और इंटरव्यू के बैंक में नौकरी का मौका, 3500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती | Yogi Adityanath News : सीएम योगी ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र, सपा पर साधा निशाना | Pitru Stotra : पितृ दोष से मुक्ति के लिए पढ़ें पितृ स्तोत्र, जानें पाठ का धार्मिक महत्व | Draupadi Murmu CG Visit : 23 अक्टूबर को जगदलपुर में मुरिया दरबार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी शामिल | Bank Holidays October 2026 : अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! नवरात्रि-दशहरे के बीच यहां-कहां रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट | Passenger Train Delays in Chhattisgarh : त्योहारों से पहले ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई चिंता, पंक्चुअलिटी करीब 50% तक पहुंची | Bhilai Steel Plant Scrap Case : BSP स्क्रैप चोरी मामले में CBI जांच को मंजूरी, अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार | CG Naukri 2026 Vacancy : छत्तीसगढ़ में 8,720 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास से लेकर MBA-MCA तक के युवाओं को मौका | Sukhdev Bhagat Meeting : सुखदेव भगत से विमल साहू की सौजन्य मुलाकात, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा | Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory : गणेश झांकी में जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, शाम 6 बजे से इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन | Canara Bank Recruitment 2026 : बिना परीक्षा और इंटरव्यू के बैंक में नौकरी का मौका, 3500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती | Yogi Adityanath News : सीएम योगी ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र, सपा पर साधा निशाना | Pitru Stotra : पितृ दोष से मुक्ति के लिए पढ़ें पितृ स्तोत्र, जानें पाठ का धार्मिक महत्व |

Draupadi Murmu CG Visit : 23 अक्टूबर को जगदलपुर में मुरिया दरबार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी शामिल

Simran Mallick / Tue, Sep 29, 2026 / Post views : 2

Share:

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आएंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने 23 अक्टूबर 2026 को जगदलपुर में आयोजित होने वाले मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मुरिया दरबार बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण परंपराओं में शामिल है।

राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का निमंत्रण पत्र सौंपने के दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप और संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन मौजूद रहे।

बस्तर की सांस्कृतिक विरासत के लिए विशेष अवसर

मां दंतेश्वरी को समर्पित बस्तर दशहरा अपनी जनजातीय परंपराओं, लोक आस्था और सामुदायिक सहभागिता के लिए जाना जाता है। ऐसे में मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की उपस्थिति बस्तर की सांस्कृतिक और लोक विरासत के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने फरवरी 2026 में जगदलपुर में आयोजित बस्तर पंडुम के दौरान भी बस्तर की संस्कृति और परंपराओं का उल्लेख किया था। उन्होंने प्राचीन परंपराओं को संरक्षित रखते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

मुरिया दरबार का क्या है महत्व?

बस्तर दशहरा में मुरिया दरबार का विशेष महत्व है। यह बस्तर की सामाजिक और सामुदायिक व्यवस्था की परंपरा को प्रदर्शित करने वाला आयोजन है। इसके माध्यम से स्थानीय समुदाय, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक प्रमुखों के बीच संवाद की परंपरा को आगे बढ़ाया जाता है।

बस्तर के सामाजिक जीवन में मांझी और चालकी जैसे पारंपरिक पदों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राष्ट्रपति मुर्मु ने जुलाई 2026 में बस्तर के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान इन पारंपरिक व्यवस्थाओं की भूमिका का उल्लेख किया था।

बस्तर की संस्कृति से राष्ट्रपति का जुड़ाव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बस्तर की जनजातीय संस्कृति और विरासत से जुड़ाव पहले भी देखने को मिला है। फरवरी 2026 में उन्होंने जगदलपुर में बस्तर पंडुम का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने बस्तर की प्राचीन संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं का उल्लेख किया था।

अब 23 अक्टूबर को मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की प्रस्तावित उपस्थिति बस्तर दशहरा के आयोजन को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसर बनाएगी। राज्य सरकार की ओर से बस्तर की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ पर्यटन के माध्यम से स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार और आर्थिक अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Tags :

Vishnu Deo Sai

Draupadi Murmu CG Visit

President Murmu Bastar Visit

Draupadi Murmu

Bastar Culture

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement