RESHAM SAHU / Mon, Oct 19, 2026 / Post views : 36
रायपुर। पावन नवरात्रि के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति सरोवर, रायपुर में नौ देवियों की चैतन्य झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान ममता साहू ने नशा मुक्त भारत की शपथ लेकर समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास बेहद आवश्यक हैं।
इस अवसर पर उनकी सविता दीदी जी से आत्मीय चर्चा भी हुई। आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने श्रद्धा, सकारात्मकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
नवरात्रि का यह पावन पर्व आध्यात्मिक चेतना, आत्मशक्ति और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है।
Tags :
रायपुर छत्तीसगढ़
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू
शांति सरोवर रायपुर
दुर्गा माता पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन