RESHAM SAHU / Mon, Oct 19, 2026 / Post views : 38
रायपुर। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-48 के माना मंडल अंतर्गत गुरु तेगबहादुर नगर, न्यू पुरैना में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, बंगाली समाज द्वारा आयोजित माँ दुर्गा की भोग आरती में रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
धार्मिक आयोजन में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की आराधना की। विधायक मोतीलाल साहू ने नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी, बंगाली समाज के सदस्य, स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Tags :
बीजेपी छत्तीसगढ़
विधायक मोतीलाल साहू
दुर्गा पूजा रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन