रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज सोमवार, 24 अगस्त को नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 7:10 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर रात 9:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के रायपुर आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
नई दिल्ली प्रवास के दौरान श्री बैज ने संगठनात्मक गतिविधियों एवं पार्टी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। अब रायपुर लौटकर वे प्रदेश कांग्रेस संगठन की आगामी गतिविधियों, जनहित के मुद्दों और पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सक्रियता से आगे बढ़ेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत है। उनके रायपुर आगमन से संगठन को नई ऊर्जा और कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन