RESHAM SAHU / Fri, Oct 23, 2026 / Post views : 581
सरहरगढ़/सक्ती। साहू हेल्पलाइन जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिला के संयोजक एवं कार्यकारी अध्यक्ष अशोक साहू तथा परीक्षेत्रीय अध्यक्ष राम रतन साहू के नेतृत्व में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से कबीर आश्रम, ग्राम सरहरगढ़, बाराद्वार, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा।
शिविर में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा चिकित्सा प्रकोष्ठ के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। इस दौरान डॉ. आशा गुप्ता, डॉ. आकांक्षा साहू, डॉ. जीवन लाल साहू, डॉ. यशस्वी साहू, डॉ. आशा साहू, डॉ. यमक साहू, डॉ. दीपक साहू, डॉ. हरकेश साहू एवं डॉ. लोकेश साहू अपनी सेवाएं देंगे।
राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. आकांक्षा साहू, सर्जन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, मासिक धर्म संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न बीमारियों के लक्षण, जांच, बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी देंगी। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।
वहीं, रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले दाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क हेलमेट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने तथा रक्तदान कर सामाजिक सेवा में योगदान देने की अपील की है।
Tags :
डॉ. आकांक्षा साहू एम्स
निःशुल्क स्वास्थ एवं रक्तदान शिविर
शक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन