भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा ओडिशा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2026 का उद्घाटन किया गया।
सम्मेलन का उद्देश्य शहरों में टिकाऊ, सुलभ और तकनीक आधारित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शहरी परिवहन को आर्थिक विकास और सामाजिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।
सम्मेलन में ऊर्जा संरक्षण, सतत विकास, जलवायु संरक्षण और नवाचारपूर्ण परिवहन समाधानों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। साथ ही, शहरों को अधिक समावेशी, हरित, सुगम और बेहतर जीवन-योग्य बनाने के लिए प्रभावी नीतियों एवं आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जा रहा है।
उम्मीद जताई गई कि UMI सम्मेलन-2026 में होने वाला विचार-विमर्श देश में शहरी परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने और भविष्य के शहरों के विकास के लिए नई दिशा प्रदान करेगा।
Tags :
ओड़िसा
तोखन साहू छत्तीसगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन