रायपुर: छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार और गीता यादव का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब AHF Junior Asia Cup 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
हॉकी इंडिया ने 6 अगस्त को 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला टीम की घोषणा की। टीम की कमान मिडफील्डर खैदेम शिलीमा चानू को सौंपी गई है। टीम में मधु सिदार और गीता यादव को भी जगह मिली है।
चीन में 30 अगस्त से शुरू होगा मुकाबला
Junior Asia Cup 2026 का आयोजन 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक चीन के मोकी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में एशिया की शीर्ष जूनियर महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी।
बिलासपुर में निखरी दोनों खिलाड़ियों की प्रतिभा
मधु सिदार और गीता यादव दोनों ने बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण लिया है। जशपुर जिले के पोंगरो गांव की मधु सिदार ने 2023 में Hockey India Sub-Junior West Zone Championship में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ गोल किए थे। वहीं कबीरधाम जिले के बोड़ला क्षेत्र की गीता यादव अपने प्रदर्शन के दम पर TOPS योजना से जुड़ीं और बेंगलुरु के National Centre of Excellence में प्रशिक्षण हासिल किया।
प्रदेश के लिए गौरव का पल
दोनों खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयन से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में उत्साह है। यह उपलब्धि प्रदेश की युवा महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए भी बड़ी प्रेरणा मानी जा रही है। अब सभी की निगाहें चीन में होने वाले Junior Asia Cup पर रहेंगी, जहां मधु और गीता भारतीय टीम की जर्सी में अपना दमखम दिखाएंगी ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन