RESHAM SAHU / Mon, Oct 19, 2026 / Post views : 36
देवभोग/गरियाबंद। ग्राम सरगीगुड़ा, देवभोग स्थित शीतला माता मंदिर में विधायक बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा एवं प्रदेशाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ जनक ध्रुव ने माता रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने माता शीतला से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और आपसी सद्भाव की भावना प्रमुख रही।
विधायक जनक ध्रुव ने माता शीतला से प्रार्थना की कि क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो।
उन्होंने क्षेत्र की जनता के कल्याण, विकास और खुशहाली के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Tags :
विधायक जनक ध्रुव
बिन्द्रानवागढ़
देवभोग
गरियाबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन