रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा क्षेत्र में बंगोली के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर में पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक, बंगोली के पास कार और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे की गंभीरता को देखते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान सिलतरा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी कमलेश वर्मा और रूपेश निषाद के रूप में बताई गई है। वहीं, कार सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसे के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांच के बाद ही दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन