Simran Mallick / Thu, Sep 24, 2026 / Post views : 6
नई दिल्ली। त्योहारों के सीजन से पहले आम जनता के लिए राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने सोयाबीन, पाम और सूरजमुखी तेल के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी में कटौती की है। सरकार के इस फैसले से खाद्य तेलों की आयात लागत कम होने और आने वाले समय में घरेलू बाजार में इनके दाम घटने की उम्मीद है।
कच्चे तेल पर कस्टम ड्यूटी घटी
सरकार ने कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे पाम तेल पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी है। वहीं, रिफाइंड सोयाबीन और रिफाइंड पाम ऑयल पर ड्यूटी 32.5 फीसदी से घटाकर 27.5 फीसदी की गई है।
इसके अलावा कच्चे सूरजमुखी तेल पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दी गई है। रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर भी ड्यूटी 32.5 फीसदी से घटाकर 22.5 फीसदी कर दी गई है।
त्योहारी सीजन में मिल सकती है राहत
खाद्य तेलों की मांग त्योहारों के दौरान बढ़ जाती है। ऐसे में आयात शुल्क में कटौती से व्यापारियों की लागत कम हो सकती है। इसका फायदा आगे चलकर खुदरा बाजार में भी ग्राहकों को मिलने की उम्मीद है।
हालांकि, कस्टम्स ड्यूटी में कमी का पूरा फायदा ग्राहकों तक कितनी जल्दी और कितनी मात्रा में पहुंचेगा, यह सप्लाई चेन, आयात लागत और बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों पर निर्भर करेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन