Tue, 29 Sep
Breaking News
Draupadi Murmu CG Visit : 23 अक्टूबर को जगदलपुर में मुरिया दरबार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी शामिल | Bank Holidays October 2026 : अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! नवरात्रि-दशहरे के बीच यहां-कहां रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट | Passenger Train Delays in Chhattisgarh : त्योहारों से पहले ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई चिंता, पंक्चुअलिटी करीब 50% तक पहुंची | Bhilai Steel Plant Scrap Case : BSP स्क्रैप चोरी मामले में CBI जांच को मंजूरी, अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार | CG Naukri 2026 Vacancy : छत्तीसगढ़ में 8,720 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास से लेकर MBA-MCA तक के युवाओं को मौका | Sukhdev Bhagat Meeting : सुखदेव भगत से विमल साहू की सौजन्य मुलाकात, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा | Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory : गणेश झांकी में जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, शाम 6 बजे से इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन | Canara Bank Recruitment 2026 : बिना परीक्षा और इंटरव्यू के बैंक में नौकरी का मौका, 3500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती | Yogi Adityanath News : सीएम योगी ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र, सपा पर साधा निशाना | Pitru Stotra : पितृ दोष से मुक्ति के लिए पढ़ें पितृ स्तोत्र, जानें पाठ का धार्मिक महत्व | Draupadi Murmu CG Visit : 23 अक्टूबर को जगदलपुर में मुरिया दरबार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी शामिल | Bank Holidays October 2026 : अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! नवरात्रि-दशहरे के बीच यहां-कहां रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट | Passenger Train Delays in Chhattisgarh : त्योहारों से पहले ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई चिंता, पंक्चुअलिटी करीब 50% तक पहुंची | Bhilai Steel Plant Scrap Case : BSP स्क्रैप चोरी मामले में CBI जांच को मंजूरी, अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार | CG Naukri 2026 Vacancy : छत्तीसगढ़ में 8,720 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास से लेकर MBA-MCA तक के युवाओं को मौका | Sukhdev Bhagat Meeting : सुखदेव भगत से विमल साहू की सौजन्य मुलाकात, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा | Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory : गणेश झांकी में जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, शाम 6 बजे से इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन | Canara Bank Recruitment 2026 : बिना परीक्षा और इंटरव्यू के बैंक में नौकरी का मौका, 3500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती | Yogi Adityanath News : सीएम योगी ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र, सपा पर साधा निशाना | Pitru Stotra : पितृ दोष से मुक्ति के लिए पढ़ें पितृ स्तोत्र, जानें पाठ का धार्मिक महत्व | Draupadi Murmu CG Visit : 23 अक्टूबर को जगदलपुर में मुरिया दरबार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी शामिल | Bank Holidays October 2026 : अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! नवरात्रि-दशहरे के बीच यहां-कहां रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट | Passenger Train Delays in Chhattisgarh : त्योहारों से पहले ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई चिंता, पंक्चुअलिटी करीब 50% तक पहुंची | Bhilai Steel Plant Scrap Case : BSP स्क्रैप चोरी मामले में CBI जांच को मंजूरी, अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार | CG Naukri 2026 Vacancy : छत्तीसगढ़ में 8,720 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास से लेकर MBA-MCA तक के युवाओं को मौका | Sukhdev Bhagat Meeting : सुखदेव भगत से विमल साहू की सौजन्य मुलाकात, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा | Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory : गणेश झांकी में जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, शाम 6 बजे से इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन | Canara Bank Recruitment 2026 : बिना परीक्षा और इंटरव्यू के बैंक में नौकरी का मौका, 3500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती | Yogi Adityanath News : सीएम योगी ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र, सपा पर साधा निशाना | Pitru Stotra : पितृ दोष से मुक्ति के लिए पढ़ें पितृ स्तोत्र, जानें पाठ का धार्मिक महत्व |

Passenger Train Delays in Chhattisgarh : त्योहारों से पहले ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई चिंता, पंक्चुअलिटी करीब 50% तक पहुंची

Simran Mallick / Tue, Sep 29, 2026 / Post views : 3

Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी ने रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इसके चलते यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ट्रेनों की बिगड़ी समय-सारणी ने यात्रियों की चिंता और बढ़ा दी है।

हाल के दिनों में भारी बारिश के कारण भी रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों के एक से तीन घंटे तक देरी से चलने की जानकारी सामने आई है। यात्रियों का कहना है कि वे निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचते हैं, लेकिन ट्रेन के देर से आने के कारण उनका पूरा शेड्यूल प्रभावित हो जाता है।

क्षमता से अधिक ट्रेनों का परिचालन बनी वजह

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिलासपुर रेल जोन में मालगाड़ियों का परिचालन काफी महत्वपूर्ण है। रेल नेटवर्क पर क्षमता के मुकाबले अधिक ट्रेनों के संचालन के कारण यात्री ट्रेनों की समयबद्धता प्रभावित हो रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, जोन में ट्रेनों की पंक्चुअलिटी सामान्य तौर पर 60 से 70 फीसदी के आसपास रहनी चाहिए, लेकिन मौजूदा परिचालन दबाव के चलते यह करीब 50 फीसदी तक पहुंच गई है। हालांकि, अलग-अलग ट्रेनों और स्टेशनों पर देरी का स्तर अलग-अलग है और कुछ ट्रेनें निर्धारित समय के आसपास भी संचालित हो रही हैं।

बारिश ने भी बढ़ाई रेल यात्रियों की परेशानी

छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में हुई भारी बारिश का असर रेल यातायात पर भी देखने को मिला है। रायपुर आने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से पहुंचीं। वहीं बालोद क्षेत्र में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक प्रभावित होने के बाद कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-ऑरिजिनेट करना पड़ा।

यात्रियों को समय पर ट्रेन चलने का इंतजार

ट्रेनों की लगातार देरी से नौकरी, परीक्षा, इलाज और अन्य जरूरी कामों के लिए सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे को मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के परिचालन के बीच बेहतर संतुलन बनाने की जरूरत है।

त्योहारों के सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना के बीच अब नजर रेलवे की व्यवस्था पर है। यात्रियों को उम्मीद है कि परिचालन संबंधी समस्याओं और मौसम से जुड़े व्यवधानों को देखते हुए ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement