Simran Mallick / Thu, Oct 1, 2026 / Post views : 8
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन की भाभी स्वर्गीय श्रीमती कस्तूरी देवी देवांगन के दशगात्र कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विमल साहू शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त देवांगन परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान विमल साहू ने कहा कि स्वर्गीय कस्तूरी देवी देवांगन का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल देने की प्रार्थना की।
दशगात्र कार्यक्रम में विधायक जनक ध्रुव, ओंकार साहू, इन्द्र साव, भोला साहू, द्वारिकाधीश यादव, पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के सचिव संदीप अग्रवाल, आलोक चंद्राकर, सन्नी अग्रवाल, दाऊ खिलेंद्र वर्मा, मानस पांडेय, हितेन्द्र ठाकुर, रोहित साहू, गोपी साहू, मनीष चंद्राकर सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शेर सिंह ध्रुव, जिला युवा कांग्रेस नेता रविशंकर, राजू जायसवाल, घनश्याम वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और परिवारजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय कस्तूरी देवी देवांगन को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Tags :
Vimalsahu
Girish Dewangan
Kasturi Devi Dewangan
Dewangan Tribute
Dashgatra Program
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन