RESHAM SAHU / Fri, Oct 16, 2026 / Post views : 381
गिधपुरी। पलारी विकासखंड के गिधपुरी में महिला समूह क्लस्टर द्वारा संचालित दीदी जीनियस पब्लिक स्कूल के बच्चों को नवरात्रि के अवसर पर मां डोंगर देवी के दर्शन कराए गए। इस दौरान बच्चों ने नदी तट पर विराजमान मां डोंगर देवी के दर्शन किए, जहां लगभग 600 ज्योतियां प्रज्वलित हैं। साथ ही बच्चों को गार्डन एवं आसपास के पर्यटन क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थलों की जानकारी देना था। भ्रमण के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Tags :
स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़
बलौदा बाजार
पलारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन