Simran Mallick / Fri, Oct 2, 2026 / Post views : 37
रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर ग्राम में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद महात्मा गांधी जी के जयकारे लगाए गए और उनकी जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच कौशलेश साहू, सचिव राजेश साहू सहित पंचगण धर्मेंद्र चतुर्वेदी, भूरू साहू, सूरज टंडन, सरस्वती यादव, रेवती, श्यामू यादव, रोहित, कृष्ण, शेखर, कोटवार दीपक, चूड़ामणि, प्रकाश, थनवार, अजब, टिकेश्वर, रामायण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन