Sun, 04 Oct
Breaking News
Probity for Prosperity : सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ की दिशा में NHAI की सराहनीय पहल, योगिता साहू ने किया मंच संचालन | Balodabazar News : वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान आकांक्षा जायसवाल | Clean India Campaign : धरसींवा के ग्राम कुकेरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कार्यकर्ता हुए शामिल | Sahu Samaj News : बीड में अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा की बैठक, छाया विधायक महेश साहू हुए शामिल | PM Kisan 24th Installment Date : 24वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, अक्टूबर में आ सकती है ₹2,000 की राशि | Raipur Crypto Fraud News : डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती के बाद क्रिप्टो निवेश का झांसा | Neha Bora-Abhijeet Dipke : नेहा बोरा और अभिजीत दीपके की क्यों हो रही तुलना? दोनों ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब | Flydubai Flight Attack : चाकू नहीं, क्रैश ऐक्स से हुआ था पायलट पर हमला; UAE ने बताया पूरा घटनाक्रम | LPG Price Hike : घरेलू गैस सिलेंडर 259 रुपये महंगा, दिवाली से पहले बढ़ी महंगाई की मार जानिए नई कीमत | IND vs PAK Final : अभिषेक-तिलक का तूफान, भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का लक्ष्य | Probity for Prosperity : सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ की दिशा में NHAI की सराहनीय पहल, योगिता साहू ने किया मंच संचालन | Balodabazar News : वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान आकांक्षा जायसवाल | Clean India Campaign : धरसींवा के ग्राम कुकेरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कार्यकर्ता हुए शामिल | Sahu Samaj News : बीड में अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा की बैठक, छाया विधायक महेश साहू हुए शामिल | PM Kisan 24th Installment Date : 24वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, अक्टूबर में आ सकती है ₹2,000 की राशि | Raipur Crypto Fraud News : डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती के बाद क्रिप्टो निवेश का झांसा | Neha Bora-Abhijeet Dipke : नेहा बोरा और अभिजीत दीपके की क्यों हो रही तुलना? दोनों ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब | Flydubai Flight Attack : चाकू नहीं, क्रैश ऐक्स से हुआ था पायलट पर हमला; UAE ने बताया पूरा घटनाक्रम | LPG Price Hike : घरेलू गैस सिलेंडर 259 रुपये महंगा, दिवाली से पहले बढ़ी महंगाई की मार जानिए नई कीमत | IND vs PAK Final : अभिषेक-तिलक का तूफान, भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का लक्ष्य | Probity for Prosperity : सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ की दिशा में NHAI की सराहनीय पहल, योगिता साहू ने किया मंच संचालन | Balodabazar News : वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान आकांक्षा जायसवाल | Clean India Campaign : धरसींवा के ग्राम कुकेरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कार्यकर्ता हुए शामिल | Sahu Samaj News : बीड में अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा की बैठक, छाया विधायक महेश साहू हुए शामिल | PM Kisan 24th Installment Date : 24वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, अक्टूबर में आ सकती है ₹2,000 की राशि | Raipur Crypto Fraud News : डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती के बाद क्रिप्टो निवेश का झांसा | Neha Bora-Abhijeet Dipke : नेहा बोरा और अभिजीत दीपके की क्यों हो रही तुलना? दोनों ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब | Flydubai Flight Attack : चाकू नहीं, क्रैश ऐक्स से हुआ था पायलट पर हमला; UAE ने बताया पूरा घटनाक्रम | LPG Price Hike : घरेलू गैस सिलेंडर 259 रुपये महंगा, दिवाली से पहले बढ़ी महंगाई की मार जानिए नई कीमत | IND vs PAK Final : अभिषेक-तिलक का तूफान, भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का लक्ष्य |

NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना

Simran Mallick / Fri, Aug 7, 2026 / Post views : 70

Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश का इंतजार कर रहे NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना है। पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक जारी हो सकती है।

हर राउंड में करना होगा नया रजिस्ट्रेशन

इस वर्ष काउंसलिंग प्रक्रिया में एक अहम व्यवस्था रखी गई है। पिछले वर्ष की तरह हर राउंड के बाद नए सिरे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इससे वे अभ्यर्थी भी अगले राउंड में पंजीयन कर सकेंगे, जो पहले राउंड में आवेदन नहीं कर पाए थे। नए रजिस्ट्रेशन के आधार पर नई मेरिट सूची भी जारी की जाएगी।

प्रदेश में MBBS की 2915 सीटें

इस सत्र में छत्तीसगढ़ में MBBS की सीटों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के 2330 के मुकाबले इस बार 2915 MBBS सीटों पर प्रवेश होगा। यानी एक साल में 595 सीटों की बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा पांच नए सरकारी और एक निजी मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिली है। नए कॉलेजों में कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, गीदम और कुनकुरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज तथा रायपुर का मां पद्मावती मेडिकल कॉलेज शामिल है। इन नए संस्थानों में कुल 350 MBBS सीटें बताई गई हैं।

पहले AIQ, फिर स्टेट कोटा

काउंसलिंग प्रक्रिया में पहले ऑल इंडिया कोटे (AIQ) के तहत प्रवेश होगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ के स्टेट कोटे की काउंसलिंग कराई जाएगी। स्टेट कोटे के लिए चार राउंड का शेड्यूल तय किया जाना है, जिसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

छात्र दस्तावेज रखें तैयार

अभ्यर्थियों को NEET स्कोर के साथ जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र समेत जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है। काउंसलिंग ऑनलाइन होगी और प्रवेश से पहले दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ का आधिकारिक मेडिकल काउंसलिंग पोर्टल भी MBBS एवं BDS काउंसलिंग को “Coming Soon” बता रहा है। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग की तारीख, रजिस्ट्रेशन और अन्य दिशा-निर्देशों के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह है।

नोट: मेडिकल शिक्षा विभाग ने छात्रों और अभिभावकों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी है। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा और काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी बिचौलिए की भूमिका नहीं है।

Tags :

MBBS

BDS

NEET UG 2026

AIQ

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement