रायपुर । छत्तीसगढ़ के शासकीय नवीन महाविद्यालय, नवागांव सेक्टर 28, नया रायपुर के वनस्पति शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक "माइक्रोबायोलॉजी एंड पैथोलॉजी" का भव्य विमोचन 9 अक्टूबर 2026 को
माननीय श्री टांकराम वर्मा जी उच्च शिक्षा मंत्री तथा राजस्व एवं आपदा, पुनर्वास छत्तीसगढ़ शासन रायपुर तथा माननीय गुरू खुशवंत साहेब मंत्री जी तकनीकी शिक्षा और रोज़गार कौशल विकास विभाग के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
यह पुस्तक विशेष रूप से प्रदेश में संचालित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए DSE (Discipline Specific Elective) पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी
लेखक डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि, यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के नवीनतम पाठ्यक्रम और उच्च शिक्षा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लिखी गई है। इसमें माइक्रोबायोलॉजी एंड प्लांट पैथोलॉजी" के मूलभूत सिद्धांतों, व्यावहारिक पहलुओं और आधुनिक अनुसंधानों को सरल और सुबोध भाषा में समझाया गया है, जिससे बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी और विषय की समझ विकसित करने में काफी सुगमता होगी।
महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई
पुस्तक के प्रकाशन और सफल विमोचन पर माननीय मंत्री जी, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकवृंद, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने डॉ. अजय कुमार वर्मा सहायक प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागांव सेक्टर 28 नया रायपुर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सहकर्मियों ने इसे महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि, यह पुस्तक विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में मील का पत्थर साबित होगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन