Thu, 10 Sep
Breaking News
Apple Launch Event : Apple ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro से Watch और AirPods तक ये बड़े प्रोडक्ट हुए पेश | Atmanand School Recruitment : छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, जानें विषयवार रिक्तियों की पूरी डिटेल | CG Bus Fare Hike News : तीजा से पहले छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ाने को मंजूरी, 1.75 रुपए प्रति KM बढ़ेगा किराया | Glass Wall Systems : निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, 8 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ IPO; GMP ने बढ़ाई लिस्टिंग की उम्मीद | सफाई कर्मचारी धरना : सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारियों के धरने को डॉ. सुनील पंवार ने दिया समर्थन, मांगों पर शीघ्र समाधान की मांग | Noida Rapido Rider Case : पार्सल डिलीवरी के बाद महिला को भेजे निजी मैसेज, ‘I Love You’ लिखने का आरोप; रैपिडो ने मांगी माफी | CG Excise Department Inspection Order : सागर में जहरीली शराब कांड के बाद छत्तीसगढ़ अलर्ट, MP बॉर्डर पर नाकेबंदी के निर्देश | Shivraj Singh Chouhan Chhattisgarh Vist : कल छत्तीसगढ़ आएंगे शिवराज सिंह चौहान, 2 लाख परिवारों को देंगे ‘खुशियों की चाबी’, 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात | AIPC New President Madhu Gaud Yaskhi : मधु गौड़ यास्की बने ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के नए अध्यक्ष, प्रवीण चक्रवर्ती की लेंगे जगह | Mayawati Akash Anand BSP : मायावती ने आकाश आनंद को BSP से निकाला, यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज; ससुर अशोक सिद्धार्थ का भी जिक्र | Apple Launch Event : Apple ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro से Watch और AirPods तक ये बड़े प्रोडक्ट हुए पेश | Atmanand School Recruitment : छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, जानें विषयवार रिक्तियों की पूरी डिटेल | CG Bus Fare Hike News : तीजा से पहले छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ाने को मंजूरी, 1.75 रुपए प्रति KM बढ़ेगा किराया | Glass Wall Systems : निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, 8 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ IPO; GMP ने बढ़ाई लिस्टिंग की उम्मीद | सफाई कर्मचारी धरना : सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारियों के धरने को डॉ. सुनील पंवार ने दिया समर्थन, मांगों पर शीघ्र समाधान की मांग | Noida Rapido Rider Case : पार्सल डिलीवरी के बाद महिला को भेजे निजी मैसेज, ‘I Love You’ लिखने का आरोप; रैपिडो ने मांगी माफी | CG Excise Department Inspection Order : सागर में जहरीली शराब कांड के बाद छत्तीसगढ़ अलर्ट, MP बॉर्डर पर नाकेबंदी के निर्देश | Shivraj Singh Chouhan Chhattisgarh Vist : कल छत्तीसगढ़ आएंगे शिवराज सिंह चौहान, 2 लाख परिवारों को देंगे ‘खुशियों की चाबी’, 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात | AIPC New President Madhu Gaud Yaskhi : मधु गौड़ यास्की बने ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के नए अध्यक्ष, प्रवीण चक्रवर्ती की लेंगे जगह | Mayawati Akash Anand BSP : मायावती ने आकाश आनंद को BSP से निकाला, यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज; ससुर अशोक सिद्धार्थ का भी जिक्र | Apple Launch Event : Apple ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro से Watch और AirPods तक ये बड़े प्रोडक्ट हुए पेश | Atmanand School Recruitment : छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, जानें विषयवार रिक्तियों की पूरी डिटेल | CG Bus Fare Hike News : तीजा से पहले छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ाने को मंजूरी, 1.75 रुपए प्रति KM बढ़ेगा किराया | Glass Wall Systems : निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, 8 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ IPO; GMP ने बढ़ाई लिस्टिंग की उम्मीद | सफाई कर्मचारी धरना : सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारियों के धरने को डॉ. सुनील पंवार ने दिया समर्थन, मांगों पर शीघ्र समाधान की मांग | Noida Rapido Rider Case : पार्सल डिलीवरी के बाद महिला को भेजे निजी मैसेज, ‘I Love You’ लिखने का आरोप; रैपिडो ने मांगी माफी | CG Excise Department Inspection Order : सागर में जहरीली शराब कांड के बाद छत्तीसगढ़ अलर्ट, MP बॉर्डर पर नाकेबंदी के निर्देश | Shivraj Singh Chouhan Chhattisgarh Vist : कल छत्तीसगढ़ आएंगे शिवराज सिंह चौहान, 2 लाख परिवारों को देंगे ‘खुशियों की चाबी’, 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात | AIPC New President Madhu Gaud Yaskhi : मधु गौड़ यास्की बने ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के नए अध्यक्ष, प्रवीण चक्रवर्ती की लेंगे जगह | Mayawati Akash Anand BSP : मायावती ने आकाश आनंद को BSP से निकाला, यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज; ससुर अशोक सिद्धार्थ का भी जिक्र |

Atmanand School Recruitment : छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, जानें विषयवार रिक्तियों की पूरी डिटेल

Simran Mallick / Thu, Sep 10, 2026 / Post views : 44

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बड़े पैमाने पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय ने विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1812 पदों को भरा जाएगा।

हालांकि विभाग ने अभी आवेदन की तारीख, आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत नियम जारी नहीं किए हैं। अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन का इंतजार करना होगा, जिसमें पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम समेत अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

जारी संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार आत्मानंद स्कूल भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक समेत कई शैक्षणिक पद शामिल हैं। इसके अलावा गैर-शैक्षणिक पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

व्याख्याता के विषयवार पद

- व्याख्याता हिंदी – 51 पद

- व्याख्याता अंग्रेजी – 65 पद

- व्याख्याता संस्कृत – 47 पद

- व्याख्याता गणित – 49 पद

- व्याख्याता जीव विज्ञान – 39 पद

- व्याख्याता वाणिज्य – 104 पद

- व्याख्याता रसायन – 44 पद

- व्याख्याता भौतिकी – 53 पद

- व्याख्याता सामाजिक विज्ञान – 52 पद

- व्याख्याता भूगोल – 60 पद

इनमें व्याख्याता वाणिज्य के 104 पद प्रमुख हैं।

शिक्षक के पद

- शिक्षक हिंदी/संस्कृत – 34 पद

- शिक्षक अंग्रेजी – 106 पद

- शिक्षक कला – 72 पद

- शिक्षक विज्ञान – 56 पद

- शिक्षक गणित – 68 पद

- व्यायाम शिक्षक – 50 पद

- ग्रंथपाल – 60 पद

- शिक्षक कंप्यूटर – 40 पद

शिक्षक वर्ग में अंग्रेजी विषय के 106 पद शामिल हैं।

गैर-शैक्षणिक पद भी शामिल

भर्ती में कई गैर-शैक्षणिक पद भी रखे गए हैं। इनमें प्रयोगशाला सहायक के 170 पद, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 27 पद, प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला के 24 पद और सहायक ग्रेड-3 के 10 पद शामिल हैं।

आवेदन कब से शुरू होंगे?

लोक शिक्षण संचालनालय ने फिलहाल भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। आवेदन की तारीख और ऑनलाइन आवेदन का लिंक अभी जारी नहीं किया गया है। विभाग द्वारा विस्तृत विज्ञापन जारी किए जाने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि और अन्य नियम स्पष्ट होंगे।

विस्तृत विज्ञापन में मिलेगी पूरी जानकारी

विभाग के अनुसार विस्तृत विज्ञापन में पदवार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। ऐसे में भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को आधिकारिक विस्तृत विज्ञापन का इंतजार करना चाहिए और विभाग की आगामी सूचना पर नजर रखनी चाहिए।

Tags :

#Atmanand School Recruitment 2026

#School Vacancy

#Swami Atmanand

#CG Teacher Recruitment

#Assistant Grade 3 Vacancy

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts