Simran Mallick / Mon, Aug 24, 2026 / Post views : 8
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मैजो ने शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। देशभर के अलग-अलग राज्यों से आईं 52 प्रतिभागियों के बीच कैजिया ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और जवाबों से जजों को प्रभावित किया।
फिनाले में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर अप रहीं। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की प्रतिभागियों ने भी टॉप-5 में जगह बनाई।
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के विजेता के नाम का ऐलान देर रात किया गया। अंतिम दौर में केरल और तमिलनाडु की प्रतिभागियां शीर्ष दो स्थानों पर रहीं। मुकाबले में कैजिया लिज मैजो ने बाजी मारते हुए प्रतिष्ठित ताज हासिल किया।
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता मणिका विश्वकर्मा ने कैजिया को ताज पहनाकर उन्हें नई विजेता के रूप में सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में पांच प्रतिभागियों ने जगह बनाई। इनमें केरल की कैजिया लिज मैजो, तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ शामिल रहीं।
फाइनल राउंड में प्रतिभागियों को 40 सेकेंड में क्लोजिंग रिमार्क देने की चुनौती दी गई। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के अनुभव, भविष्य की सोच और प्रतियोगिता तक पहुंचने के सफर को प्रभावी अंदाज में सामने रखा।
विजेता: कैजिया लिज मैजो – केरल
फर्स्ट रनर अप: वैष्णवी गणेश – तमिलनाडु
सेकंड रनर अप: अनुश्री सतवालेकर – गुजरात
थर्ड रनर अप: तेजस्विनी श्रीवास्तव – महाराष्ट्र
फोर्थ रनर अप: अनुभा वशिष्ठ – उत्तराखंड
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन