IND vs WI T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 6 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में खेला जाएगा। भारतीय टीम वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद अब टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में उतरेगी। क्रिकेट फैंस की नजरें पहले मुकाबले पर टिकी हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। मैच का लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी। वहीं टीवी पर मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports 1 और Star Sports 1 Hindi चैनलों पर किया जाएगा।
लखनऊ में होने वाले पहले मुकाबले के बाद दोनों टीमें सीरीज के बाकी मैचों में अलग-अलग शहरों में आमने-सामने होंगी।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर।
शे होप (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर।
मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
पहला टी20 | 6 अक्टूबर | लखनऊ |
दूसरा टी20 | 9 अक्टूबर | रांची |
तीसरा टी20 | 11 अक्टूबर | इंदौर |
चौथा टी20 | 14 अक्टूबर | हैदराबाद |
पांचवां टी20 | 17 अक्टूबर | बेंगलुरु |
पांच मैचों की इस सीरीज में दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में अपना दमखम दिखाएंगी। भारत जहां घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगा, वहीं वेस्टइंडीज की टीम भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन