Sat, 26 Sep
Breaking News
Dhar News : धार में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, 3 युवकों की मौत; CM ने किया मुआवजे का ऐलान | TASMAC Retirement Age : कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत, 58 से बढ़कर 60 साल हो सकती है रिटायरमेंट उम्र | Railway NTPC Vacancy 2026 : 12वीं पास के लिए रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन | Congress Meeting Gandhinagar : गांधीनगर में कांग्रेस की अहम बैठक, नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर बनी रणनीति | Cyclone Arnab in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से बिगड़े हालात, डिप्टी CM ने की ये अपील | गिधपुरी में मनाया पोषण माह बच्चों को कराया पौष्टिक आहार : आंगन मिलन सेवा में माताओं को पोषण का महत्व बताया | लाडली दिवस-2026 के अवसर पर : 26 सितंबर को श्री शिव नारायण मंदिर, साउथ एवेन्यू मार्केट में नि:शुल्क डेंटल एवं बीमा कैंप का आयोजन | छात्रावास निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ बिताया समय, : अनुशासन देखकर खुश हुईं सोनाली नागरची | EPFO Wage Ceiling Hike Update : ₹20,000 से ₹25,000 तक की सैलरी वालों पर PF का क्या होगा असर? जानें पूरी जानकारी | Junior Doctors Strike in CG : 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन, OPD बहिष्कार के बाद इमरजेंसी सेवा बंद करने की चेतावनी | Dhar News : धार में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, 3 युवकों की मौत; CM ने किया मुआवजे का ऐलान | TASMAC Retirement Age : कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत, 58 से बढ़कर 60 साल हो सकती है रिटायरमेंट उम्र | Railway NTPC Vacancy 2026 : 12वीं पास के लिए रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन | Congress Meeting Gandhinagar : गांधीनगर में कांग्रेस की अहम बैठक, नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर बनी रणनीति | Cyclone Arnab in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से बिगड़े हालात, डिप्टी CM ने की ये अपील | गिधपुरी में मनाया पोषण माह बच्चों को कराया पौष्टिक आहार : आंगन मिलन सेवा में माताओं को पोषण का महत्व बताया | लाडली दिवस-2026 के अवसर पर : 26 सितंबर को श्री शिव नारायण मंदिर, साउथ एवेन्यू मार्केट में नि:शुल्क डेंटल एवं बीमा कैंप का आयोजन | छात्रावास निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ बिताया समय, : अनुशासन देखकर खुश हुईं सोनाली नागरची | EPFO Wage Ceiling Hike Update : ₹20,000 से ₹25,000 तक की सैलरी वालों पर PF का क्या होगा असर? जानें पूरी जानकारी | Junior Doctors Strike in CG : 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन, OPD बहिष्कार के बाद इमरजेंसी सेवा बंद करने की चेतावनी | Dhar News : धार में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, 3 युवकों की मौत; CM ने किया मुआवजे का ऐलान | TASMAC Retirement Age : कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत, 58 से बढ़कर 60 साल हो सकती है रिटायरमेंट उम्र | Railway NTPC Vacancy 2026 : 12वीं पास के लिए रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन | Congress Meeting Gandhinagar : गांधीनगर में कांग्रेस की अहम बैठक, नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर बनी रणनीति | Cyclone Arnab in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से बिगड़े हालात, डिप्टी CM ने की ये अपील | गिधपुरी में मनाया पोषण माह बच्चों को कराया पौष्टिक आहार : आंगन मिलन सेवा में माताओं को पोषण का महत्व बताया | लाडली दिवस-2026 के अवसर पर : 26 सितंबर को श्री शिव नारायण मंदिर, साउथ एवेन्यू मार्केट में नि:शुल्क डेंटल एवं बीमा कैंप का आयोजन | छात्रावास निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ बिताया समय, : अनुशासन देखकर खुश हुईं सोनाली नागरची | EPFO Wage Ceiling Hike Update : ₹20,000 से ₹25,000 तक की सैलरी वालों पर PF का क्या होगा असर? जानें पूरी जानकारी | Junior Doctors Strike in CG : 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन, OPD बहिष्कार के बाद इमरजेंसी सेवा बंद करने की चेतावनी |

Railway NTPC Vacancy 2026 : 12वीं पास के लिए रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन

Simran Mallick / Sat, Sep 26, 2026 / Post views : 6

Share:

नई दिल्ली: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। CEN 07/2026 के तहत नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के UG स्तर पर कुल 1,688 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 14 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

कौन-कौन से पद शामिल हैं?

RRB NTPC UG भर्ती में चार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें ट्रेन क्लर्क के 188, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200 और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 1,688 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

कमर्शियल कम टिकट क्लर्क पद के लिए शुरुआती वेतन 21,700 रुपये है, जबकि ट्रेन क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट का शुरुआती वेतन 19,900 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत लागू भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए हिंदी या अंग्रेजी में कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान भी आवश्यक होगा।

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

15 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

योग्य उम्मीदवार RRB के आधिकारिक आवेदन पोर्टल या संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। उम्मीदवारों को फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सामान्य और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। वहीं SC, ST, महिला, पूर्व सैनिक, PwBD, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये रखा गया है।

CBT-1 में शामिल होने वाले सामान्य और OBC उम्मीदवारों को बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस किए जाएंगे। वहीं रियायती शुल्क वाली श्रेणी के उम्मीदवारों को CBT-1 में उपस्थित होने के बाद 250 रुपये का रिफंड मिलेगा।

CBT, टाइपिंग टेस्ट और मेडिकल से होगा चयन

RRB NTPC UG भर्ती में उम्मीदवारों का चयन CBT-1, CBT-2, जरूरत के अनुसार टाइपिंग स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

CBT-1 में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। वहीं CBT-2 में कुल 120 प्रश्न होंगे। दोनों कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं में जनरल अवेयरनेस, गणित और रीजनिंग से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसमें दी गई पात्रता, आयु सीमा, शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

Tags :

New Delhi

#Government Jobs

#RRB NTPC

#Railway Recruitment

#RRB Jobs

#RRB NTPC Apply Online

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement