Tue, 22 Sep
Breaking News
UP Rajya Sabha Election 2026 : यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान, 11 MLC सीटों का भी शेड्यूल जारी | Gas Cylinder Rate Today : घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, कमर्शियल LPG में 365 रुपये से ज्यादा की कमी | PM Kisan 24th Installment Date : किसानों को ₹2000 का इंतजार, 24वीं किस्त से पहले जरूर करें ये काम | CG Job Vacancy : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती | Government Jobs : सुरक्षित नौकरी, अच्छी सैलरी और छुट्टियां... जेन जी में क्यों बरकरार है सरकारी नौकरी का क्रेज? | UPI payment charge News : UPI पर MDR से यूपी की सियासत गरम, 2027 चुनाव से पहले व्यापारी और विपक्ष उठा रहे सवाल | Bijli Bill Bhugtan Samadhan Yojana : बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को राहत, बकाया बिल पर 75% तक छूट का प्रावधान | Tribal Festival news : करम केवल त्योहार नहीं, प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिकता का जीवंत उत्सव | कैंची धाम पहुंचकर नीम करोली बाबा के दर्शन किए, : छत्तीसगढ़ सहित देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की : विमल साहू | करम पर्व प्रकृति और संस्कृति का उत्सव : सुखदेव भगत | UP Rajya Sabha Election 2026 : यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान, 11 MLC सीटों का भी शेड्यूल जारी | Gas Cylinder Rate Today : घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, कमर्शियल LPG में 365 रुपये से ज्यादा की कमी | PM Kisan 24th Installment Date : किसानों को ₹2000 का इंतजार, 24वीं किस्त से पहले जरूर करें ये काम | CG Job Vacancy : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती | Government Jobs : सुरक्षित नौकरी, अच्छी सैलरी और छुट्टियां... जेन जी में क्यों बरकरार है सरकारी नौकरी का क्रेज? | UPI payment charge News : UPI पर MDR से यूपी की सियासत गरम, 2027 चुनाव से पहले व्यापारी और विपक्ष उठा रहे सवाल | Bijli Bill Bhugtan Samadhan Yojana : बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को राहत, बकाया बिल पर 75% तक छूट का प्रावधान | Tribal Festival news : करम केवल त्योहार नहीं, प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिकता का जीवंत उत्सव | कैंची धाम पहुंचकर नीम करोली बाबा के दर्शन किए, : छत्तीसगढ़ सहित देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की : विमल साहू | करम पर्व प्रकृति और संस्कृति का उत्सव : सुखदेव भगत | UP Rajya Sabha Election 2026 : यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान, 11 MLC सीटों का भी शेड्यूल जारी | Gas Cylinder Rate Today : घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, कमर्शियल LPG में 365 रुपये से ज्यादा की कमी | PM Kisan 24th Installment Date : किसानों को ₹2000 का इंतजार, 24वीं किस्त से पहले जरूर करें ये काम | CG Job Vacancy : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती | Government Jobs : सुरक्षित नौकरी, अच्छी सैलरी और छुट्टियां... जेन जी में क्यों बरकरार है सरकारी नौकरी का क्रेज? | UPI payment charge News : UPI पर MDR से यूपी की सियासत गरम, 2027 चुनाव से पहले व्यापारी और विपक्ष उठा रहे सवाल | Bijli Bill Bhugtan Samadhan Yojana : बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को राहत, बकाया बिल पर 75% तक छूट का प्रावधान | Tribal Festival news : करम केवल त्योहार नहीं, प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिकता का जीवंत उत्सव | कैंची धाम पहुंचकर नीम करोली बाबा के दर्शन किए, : छत्तीसगढ़ सहित देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की : विमल साहू | करम पर्व प्रकृति और संस्कृति का उत्सव : सुखदेव भगत |

Heavy Rain Alert : बाढ़ और भूस्खलन से कई राज्यों में तबाही, असम में 85 मौतें, केरल-छत्तीसगढ़ में भी बिगड़े हालात

Simran Mallick / Mon, Aug 3, 2026 / Post views : 118

Share:

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में बाढ़ व भूस्खलन के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। कई इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

असम में बाढ़ से 85 लोगों की मौत, 1.80 लाख प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बनी हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है। शिवसागर जिले में तीन और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया।

राज्य के शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, चराईदेव और धेमाजी जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कुल 349 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 1.80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

शिवसागर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला

शिवसागर जिले में 55 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन ने पांच जिलों में 54 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां 13,771 लोग शरण लिए हुए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से 8 लोगों की मौत

केरल में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 13 लोग घायल हुए हैं। कई स्थानों पर जलभराव और भूस्खलन से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राज्य में 27 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। करीब 5,792 लोगों को 209 राहत शिविरों में सुरक्षित ठहराया गया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के अनुसार शनिवार को कुछ क्षेत्रों में 320 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और तिरुवनंतपुरम व कोल्लम में येलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बाढ़ से तबाही

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। यहां 16 घर बह गए, जबकि 50 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। प्रशासन और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चला रहे हैं।

गुजरात में भी बारिश का असर

गुजरात के कई हिस्सों में रविवार को मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। राजकोट में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक 62 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में अब तक 623.29 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो इस मानसून की कुल औसत बारिश का करीब 68.58 प्रतिशत है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, जलभराव और अचानक बाढ़ की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से नदियों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

Tags :

#HeavyRainAlert

#Monsoon2026

#WeatherAlert

#RainWarning

#TodayNews

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement