RESHAM SAHU / Tue, Sep 22, 2026 / Post views : 11
रांची/नई दिल्ली। करम पर्व पर सांसद एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने देशवासियों, विशेषकर झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करम केवल त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का जीवंत उत्सव है।
उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देता है। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से यह पर्व लोक संस्कृति को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का कार्य करता है।
सुखदेव भगत ने कहा कि बदलते समय में लोक परंपराओं और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने करम पर्व पर सुख, शांति, समृद्धि और सामाजिक एकता की कामना की।
Tags :
झारखंड
सुखदेव भगत
करम पर्व
रांची
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन