RESHAM SAHU / Tue, Sep 22, 2026 / Post views : 19
उत्तराखंड। प्रदेश सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ विमल साहू ने आज उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर संत नीम करोली बाबा के दर्शन किए और बाबा के चरणों में शीश नवाकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर विमल साहू ने कहा कि कैंची धाम पहुंचकर नीम करोली बाबा के दर्शन करना उनके लिए आध्यात्मिक रूप से अत्यंत भावपूर्ण और सौभाग्य का क्षण रहा। बाबा के चरणों में प्रार्थना करते हुए उन्होंने देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा, “मेरी प्रार्थना है कि हर घर में सुख हो, हर चेहरे पर मुस्कान हो और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव बना रहे। बाबा नीम करोली महाराज सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को सुख-शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।”
विमल साहू ने कहा कि आध्यात्मिक स्थल केवल आस्था के केंद्र नहीं होते, बल्कि मन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणा भी देते हैं। कैंची धाम की आध्यात्मिक अनुभूति उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगी।
Tags :
कैची धाम
नीम करौली बाबा
विमल साहू प्रदेश सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़
उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन