Simran Mallick / Thu, Oct 1, 2026 / Post views : 3
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) में भर्ती का मौका है। ITBP ने हेड कांस्टेबल के 37 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर और मोटर मैकेनिक के पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹25,000 से ₹81,000 तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी सेवा के नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
ITBP की इस भर्ती में कुल 37 पद शामिल हैं।
हेड कांस्टेबल (एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर): 16 पद
हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक): 21 पद
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होना जरूरी है, जिसमें साइकोलॉजी विषय शामिल हो। इसके अलावा बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed.) या बैचलर ऑफ टीचिंग जैसी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हो सकते हैं।
इस पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
मोटर मैकेनिक पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट और 3 साल का प्रैक्टिकल अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा मांगा गया है।
इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। इसमें PET, PST, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं।
लिखित परीक्षा में 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। मोटर मैकेनिक पद के लिए लिखित परीक्षा का स्तर 12वीं कक्षा के अनुरूप होगा।
जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। वहीं SC और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी ITBP के आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में अपनी योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जांच जरूर करनी चाहिए।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन