Simran Mallick / Thu, Oct 1, 2026 / Post views : 3
इंदौर: 1 अक्टूबर से महंगाई का असर आम लोगों की जेब पर बढ़ा है। कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब इंदौर में दूध की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। इंदौर दुग्ध विक्रेता संघ ने घर-घर पहुंचने वाले दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं।
घर पहुंचने वाला दूध 65 रुपये लीटर
नई दरों के अनुसार अब घर पर पहुंचाया जाने वाला दूध 65 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पहले इसकी कीमत 63 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, डेयरी और दुकानों से दूध खरीदने पर अब 68 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे।
दूध की नई कीमतों को लेकर बुधवार को इंदौर दुग्ध विक्रेता संघ की बैठक में फैसला लिया गया।
पशु आहार महंगा होने का दिया हवाला
संघ के अध्यक्ष भारत माथुरावाला के मुताबिक पशुपालकों पर पशु आहार की बढ़ती कीमतों का दबाव है। कपास की खली और अन्य चारे के दाम बढ़ने के साथ कम मौसमी बारिश का असर भी दूध उत्पादन पर पड़ा है।
इसी को देखते हुए दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है। संघ के अनुसार दूध उत्पादकों को अब करीब 2 रुपये प्रति लीटर अधिक भुगतान किया जाएगा। दूध खरीद की दर 8.90 रुपये से बढ़ाकर 9.23 रुपये प्रति फैट यूनिट कर दी गई है।
अप्रैल में भी बढ़े थे दूध के दाम
इंदौर में इससे पहले 1 अप्रैल 2026 को भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय घर पहुंचने वाले दूध का भाव 60 रुपये से बढ़ाकर 63 रुपये प्रति लीटर किया गया था। वहीं, डेयरी और दुकानों पर मिलने वाले दूध की कीमत 65 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई थी।
अब अक्टूबर में एक बार फिर दाम बढ़ने से इंदौर के लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ सकता है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन