Simran Mallick / Sat, Sep 26, 2026 / Post views : 87
नई दिल्ली:
लाडली दिवस के अवसर पर लाडली परिवार फाउंडेशन द्वारा श्री शिव लक्ष्मी नारायण मंदिर, साउथ एवेन्यू मार्केट में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस से इंस्पेक्टर सुभांगी जी एवं उनकी टीम ने बच्चियों को सेल्फ-डिफेंस का प्रशिक्षण दिया तथा उन्हें Good Touch और Bad Touch के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। बच्चियों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. कपिल शर्मा जी एवं उनकी टीम द्वारा बच्चियों का निःशुल्क दंत परीक्षण किया गया तथा दाँतों की देखभाल और मौखिक स्वच्छता के संबंध में आवश्यक सलाह दी गई।

कार्यक्रम के दौरान लाडली परिवार के एक्सीडेंटल बीमा कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों को ₹5 लाख के निःशुल्क एक्सीडेंटल कवर के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही, नए परिवारों का लाडली परिवार फाउंडेशन में पंजीकरण भी किया गया।
इस अवसर पर लाडली परिवार फाउंडेशन के संस्थापक श्री नरेश चौधरी ने संस्था के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि लाडली परिवार का उद्देश्य बेटियों को केवल सुरक्षित रखना ही नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षित, स्वस्थ, आत्मविश्वासी एवं आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि संस्था बेटियों के जन्म से लेकर उनके उज्ज्वल भविष्य तक उनके परिवारों के साथ खड़े रहने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाडली परिवारों, बच्चियों एवं अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन