Simran Mallick / Wed, Sep 30, 2026 / Post views : 1
इंदौर। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले इंदौर के लोगों के लिए दूध से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। शहर में दूध के दामों में बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। दूध की कीमतों में बदलाव का सीधा असर रोजाना दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।
68 रुपये प्रति लीटर मिलेगा दूध
नई दरों के मुताबिक, इंदौर में डेयरी और दुकानों पर दूध की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर होगी। यह कीमत 5.5 से 6 फैट वाले दूध के आधार पर तय की गई है।
दूध उत्पादक किसानों के लिए 33 पैसे प्रति फैट की बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते दूध की नई कीमतें निर्धारित की गई हैं।
होम डिलीवरी पर भी बढ़ेगा खर्च
अगर ग्राहक घर पर दूध मंगवाते हैं तो उन्हें अब अतिरिक्त शुल्क देना होगा। होम डिलीवरी पर 1 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त सेवा शुल्क निर्धारित किया गया है।
यानी 1 अक्टूबर से डेयरी या दुकान से दूध खरीदने वाले ग्राहकों को 68 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान करना होगा, जबकि घर तक दूध मंगाने पर इसके अलावा 1 रुपये प्रति लीटर सेवा शुल्क देना होगा।
त्योहारी सीजन से पहले दूध के दाम बढ़ने से रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों के मासिक बजट पर इसका असर पड़ सकता है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन