Simran Mallick / Tue, Sep 1, 2026 / Post views : 7
PM Modi Live Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भर भारत को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का जिक्र करते हुए देशवासियों को बधाई दी और कहा कि यह देश की सामूहिक शक्ति, संकल्प और परिश्रम का परिणाम है।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय युद्ध और कई तरह के संकटों से घिरी हुई है। वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन प्रभावित हुई है और कोविड के बाद से लगातार अस्थिरता देखने को मिली है। इसके बावजूद भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपनी विकास की गति बनाए रखने के लिए आत्मनिर्भर भारत पर जोर देना होगा। उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाने की अपील की।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने लोगों से खर्च और खरीदारी को लेकर भी अपील की। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विदेशों में शादी करने के बजाय ‘Wed in India’ को बढ़ावा देने और देश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने की बात कही।
पीएम मोदी ने कहा कि जितना अधिक देश स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर देगा, उतना ही मजबूत भारत बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आज की मेहनत से युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपने का सपना साकार किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी देशवासियों को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा, “हमारी नीति सही है, हमारी नियत साफ है” और देश के 140 करोड़ लोगों की एकजुट शक्ति भारत को आगे बढ़ा रही है।
पीएम मोदी ने देशवासियों से विकास की इस गति को बनाए रखने, संकल्प लेने और उसे पूरा करने के लिए मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
Tags :
#pmmodi
PMModiLive
PMModiSpeech
EconomicGrowth
PMModiNews
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन