Simran Mallick / Fri, Aug 21, 2026 / Post views : 2
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और जंतर-मंतर पर हुए CJP आंदोलन के दौरान कथित पैलेट गन इस्तेमाल के मामले में कार्रवाई की मांग की। राहुल गांधी अपने साथ कथित पीड़ित साहिल लोहबच को भी लेकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल उठाया।
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने शिकायत पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस की ओर से तत्काल फैसला नहीं होने के बाद राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।
इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई नेता मौके पर पहुंचे। थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों की भीड़ भी जुट गई।
पुलिस ने मामले में शिकायत लिए जाने की जानकारी दी है। बताया गया है कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। साथ ही इस प्रकरण से जुड़ी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर्ड कमेटी गठित होने और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किए जाने की बात सामने आई है।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सवाल उठाया कि प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया। पार्टी ने मामले में जिम्मेदारी तय करने और कार्रवाई की मांग की है।
यह पूरा विवाद जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल का आरोप सामने आया था।
मामले में अब पुलिस की जांच और हाई पावर्ड कमेटी की रिपोर्ट पर नजर रहेगी। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होने की उम्मीद है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन