Simran Mallick / Wed, Sep 30, 2026 / Post views : 6
नई दिल्ली। आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं सांसद श्री सुखदेव भगत जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जनक ध्रुव के नेतृत्व में आदिवासी कांग्रेस के साथियों ने आत्मीय सौजन्य भेंट एवं मुलाकात की।
इस दौरान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन की वर्तमान गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। आदिवासी समाज के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को और अधिक जिम्मेदारी के साथ जनहित के मुद्दों से जोड़ने तथा संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने कहा कि श्री सुखदेव भगत जी के राजनीतिक अनुभव, मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और नई दिशा मिल रही है। उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठनात्मक आधार उसकी विचारधारा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता से सीधे जुड़ाव से मजबूत होता है। आदिवासी कांग्रेस भी प्रदेश के आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करेगी।
इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन