Simran Mallick / Sun, Sep 27, 2026 / Post views : 1
नई दिल्ली: त्योहारी और शादी का सीजन नजदीक आते ही सोने-चांदी की कीमतों पर लोगों की नजर बनी हुई है। इस बीच कीमती धातुओं की कीमतों में बीते एक सप्ताह में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 3,160 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के भाव में 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है।
एक हफ्ते में इतना सस्ता हुआ सोना
गुडरिटर्न के अनुसार, 20 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो 27 सितंबर को घटकर 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। यानी एक सप्ताह में 3,160 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,000 रुपये से घटकर 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,030 रुपये से कम होकर 1,14,660 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है।
चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी पिछले एक सप्ताह में अच्छी-खासी नरमी देखने को मिली है। 20 सितंबर को चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो 27 सितंबर की सुबह घटकर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस तरह एक सप्ताह में चांदी 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नरमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,282.98 डॉलर प्रति औंस बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, एक सप्ताह में वैश्विक सोने के भाव में करीब 2.1 प्रतिशत की नरमी आई है। वहीं हाजिर चांदी 64.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
खरीदारी से पहले स्थानीय भाव जरूर जांचें
सोने-चांदी के खुदरा भाव शहर, ज्वेलर, टैक्स, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए आभूषण खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा भाव और ज्वेलर से मिलने वाले अंतिम बिल की जानकारी जरूर जांच लें।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन