Simran Mallick / Fri, Aug 21, 2026 / Post views : 2
नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS), अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में इंदिरा भवन, नई दिल्ली में “National Resolution Convention for Kaam Mango Abhiyan” का आयोजन किया गया। देशभर से पहुंचे कांग्रेस एवं पंचायती राज संगठन के प्रतिनिधियों ने इस राष्ट्रीय संकल्प समागम में सहभागिता निभाते हुए ग्रामीण श्रमिकों, रोजगार के अधिकार और पंचायतों को सशक्त बनाने के मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विमल साहू ने भी सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि “काम मांगो अभियान” केवल रोजगार की मांग नहीं, बल्कि गांव के गरीब, मजदूर और मेहनतकश परिवारों के सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता की लड़ाई है।
विमल साहू ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ने ग्रामीण भारत के लाखों परिवारों को रोजगार का सहारा दिया है। ऐसे में मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और पंचायत स्तर पर रोजगार की मांग को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गांव, गरीब, किसान और मजदूर के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।
उन्होंने राष्ट्रीय संकल्प समागम में उपस्थित प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि “काम मांगो अभियान” को गांव-गांव, पंचायत-पंचायत तक पहुंचाकर प्रत्येक जरूरतमंद श्रमिक को उसके अधिकार के प्रति जागरूक किया जाए।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित कांग्रेस के महापुरुषों एवं नेताओं के विचारों से प्रेरणा लेते हुए लोकतंत्र, पंचायतों की मजबूती और जनहित के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण आयोजन में विमल साहू की सक्रिय सहभागिता से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण आवाज को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती मिली।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन