Sat, 03 Oct
Breaking News
PM Kisan 24th Installment Date : 24वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, अक्टूबर में आ सकती है ₹2,000 की राशि | Raipur Crypto Fraud News : डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती के बाद क्रिप्टो निवेश का झांसा | Neha Bora-Abhijeet Dipke : नेहा बोरा और अभिजीत दीपके की क्यों हो रही तुलना? दोनों ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब | Flydubai Flight Attack : चाकू नहीं, क्रैश ऐक्स से हुआ था पायलट पर हमला; UAE ने बताया पूरा घटनाक्रम | LPG Price Hike : घरेलू गैस सिलेंडर 259 रुपये महंगा, दिवाली से पहले बढ़ी महंगाई की मार जानिए नई कीमत | IND vs PAK Final : अभिषेक-तिलक का तूफान, भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का लक्ष्य | CG Job Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ में 9,449 पदों पर रोजगार का मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला | JSSC Teacher Recruitment 2026 : झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर | CG Youth Congress Election 2026 : ऑनलाइन वोटिंग पर विवाद, अटल श्रीवास्तव ने लगाया हैकिंग का आरोप | Petrol Diesel Price Today : 3 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर का भाव | PM Kisan 24th Installment Date : 24वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, अक्टूबर में आ सकती है ₹2,000 की राशि | Raipur Crypto Fraud News : डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती के बाद क्रिप्टो निवेश का झांसा | Neha Bora-Abhijeet Dipke : नेहा बोरा और अभिजीत दीपके की क्यों हो रही तुलना? दोनों ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब | Flydubai Flight Attack : चाकू नहीं, क्रैश ऐक्स से हुआ था पायलट पर हमला; UAE ने बताया पूरा घटनाक्रम | LPG Price Hike : घरेलू गैस सिलेंडर 259 रुपये महंगा, दिवाली से पहले बढ़ी महंगाई की मार जानिए नई कीमत | IND vs PAK Final : अभिषेक-तिलक का तूफान, भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का लक्ष्य | CG Job Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ में 9,449 पदों पर रोजगार का मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला | JSSC Teacher Recruitment 2026 : झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर | CG Youth Congress Election 2026 : ऑनलाइन वोटिंग पर विवाद, अटल श्रीवास्तव ने लगाया हैकिंग का आरोप | Petrol Diesel Price Today : 3 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर का भाव | PM Kisan 24th Installment Date : 24वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, अक्टूबर में आ सकती है ₹2,000 की राशि | Raipur Crypto Fraud News : डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती के बाद क्रिप्टो निवेश का झांसा | Neha Bora-Abhijeet Dipke : नेहा बोरा और अभिजीत दीपके की क्यों हो रही तुलना? दोनों ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब | Flydubai Flight Attack : चाकू नहीं, क्रैश ऐक्स से हुआ था पायलट पर हमला; UAE ने बताया पूरा घटनाक्रम | LPG Price Hike : घरेलू गैस सिलेंडर 259 रुपये महंगा, दिवाली से पहले बढ़ी महंगाई की मार जानिए नई कीमत | IND vs PAK Final : अभिषेक-तिलक का तूफान, भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का लक्ष्य | CG Job Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ में 9,449 पदों पर रोजगार का मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला | JSSC Teacher Recruitment 2026 : झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर | CG Youth Congress Election 2026 : ऑनलाइन वोटिंग पर विवाद, अटल श्रीवास्तव ने लगाया हैकिंग का आरोप | Petrol Diesel Price Today : 3 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर का भाव |

Baloda Bazar News : बलौदाबाजार की रोहांसी शराब भट्टी में ओवररेट बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी उपनिरीक्षक सस्पेंड

Share:

बलौदाबाजार: जिले के रोहांसी स्थित सरकारी शराब भट्टी में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचने और शिकायत की जांच में कथित लापरवाही बरतने के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कसडोल विधायक संदीप साहू की शिकायत के बाद आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, शराब भट्टी में प्लेसमेंट पर कार्यरत चार कर्मचारियों को ब्लैकलिस्ट कर सेवा से हटा दिया गया है।

विधायक के निरीक्षण में सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त को कसडोल विधायक संदीप साहू नगर पंचायत रोहांसी के दौरे पर थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर उन्हें सीधे रोहांसी शराब भट्टी पहुंचाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शराब की बोतलों पर निर्धारित कीमत से 10 से 20 रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं।

मौके पर निरीक्षण के दौरान विधायक ने भी कथित ओवररेट बिक्री की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह प्रतिदिन बड़ी मात्रा में अवैध वसूली की जा रही है और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

जांच में लापरवाही का आरोप

शिकायत की जांच आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव को सौंपी गई थी। आरोप है कि उन्होंने मूल शिकायत की पूरी जांच करने के बजाय केवल देशी शराब काउंटर से संबंधित मामला दर्ज किया, जिससे शिकायतकर्ताओं में असंतोष बना रहा।

CCTV बंद मिला, जिला कार्यालय को नहीं दी जानकारी

बाद में हुई जांच में यह भी सामने आया कि रोहांसी शराब भट्टी का सीसीटीवी सिस्टम बंद था। आरोप है कि उपनिरीक्षक ने इसकी जानकारी जिला आबकारी कार्यालय को भी नहीं दी।

आबकारी आयुक्त कार्यालय ने इसे कर्तव्य में गंभीर लापरवाही मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के उल्लंघन का मामला माना और पी. माधव राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है।

चार कर्मचारी किए गए ब्लैकलिस्ट

मामले में रोहांसी शराब भट्टी में प्लेसमेंट पर कार्यरत चार कर्मचारियों को भी ब्लैकलिस्ट कर सेवा से हटा दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब की बिक्री में किसी भी प्रकार की अनियमितता या ओवररेट वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जांच अभी जारी

जिला आबकारी अधिकारी निधिश कोटिश ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है और चार कर्मचारियों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है तथा यदि जांच में अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

CCTV

Balauda bajar

Rohansi sharab Bhatti

Abkari upnirikshak

Kasdol vidhayak

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement