रायपुर: छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर लगातार जारी है। अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इंजीनियरिंग अमले में बड़ा फेरबदल किया है। विभाग की ओर से जारी नई सूची में 27 अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है। इनमें 8 कार्यपालन अभियंता और 19 सहायक अभियंता शामिल हैं।
इससे पहले राज्य में आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची भी सामने आई थी। इसके बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की यह सूची जारी की गई है।
विभागीय आदेश के अनुसार कुल 27 कार्यपालन एवं सहायक अभियंताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें 8 कार्यपालन अभियंताओं के कार्यस्थल बदले गए हैं, जबकि 19 सहायक अभियंताओं को अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ किया गया है।
विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभागीय कामकाज में गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से प्रशासनिक स्तर पर लगातार तबादले किए जा रहे हैं। मंगलवार को आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ राज्य प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों की सूची भी सामने आई थी। इसके बाद पंचायत विभाग के इंजीनियरों की नई पदस्थापना सूची जारी की गई।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापना और नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है। संबंधित अधिकारी अपनी नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालेंगे।

CG Transfer List 2026: पंचायत विभाग के इस बड़े फेरबदल में 27 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने से विभागीय स्तर पर कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन