अमलीपदर, गरियाबंद। वोट के अधिकार की रक्षा और कथित वोट चोरी के विरोध में अमलीपदर में कांग्रेस द्वारा ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम के तहत रैली निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।
इस अवसर पर बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है। प्रत्येक मतदाता के मत का सम्मान और उसकी स्वतंत्रता की सुरक्षा एक सशक्त लोकतंत्र की अनिवार्य शर्त है। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा और चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Tags :
कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़
जनक ध्रुव विधायक
Incindia
RahulGandhi
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन