Simran Mallick / Tue, Aug 18, 2026 / Post views : 3
बिजनेस डेस्क: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 18 अगस्त 2026 से पेट्रोल 5.77 रुपये और डीजल 6.47 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 331.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 390.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
पाकिस्तान सरकार के अनुसार ईंधन की कीमतों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखकर किया गया है। नए सिस्टम के तहत ईंधन की कीमतों को अधिक नियमित रूप से अपडेट करने की व्यवस्था की गई है।
इससे पहले अगस्त में पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी। पेट्रोल के दाम में 10 रुपये से ज्यादा और डीजल में 8 रुपये से अधिक की कमी की गई थी। अब नई बढ़ोतरी से आम लोगों पर फिर महंगाई का दबाव बढ़ने की आशंका है।
ईंधन कीमतों में बदलाव के साथ पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से नए सिस्टम और मार्जिन को लेकर विरोध भी सामने आया था। सरकार और डीलर्स के बीच बातचीत के बाद हड़ताल का प्रस्ताव वापस लिया गया था।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन