RESHAM SAHU / Sun, Oct 25, 2026 / Post views : 11
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में OBC कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के अधिकारों और उनकी भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में OBC कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मिशनमैन श्री अनिल जयहिंद जी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री भूपेश बघेल जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं AICC अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र पाल गौतम जी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी, AICC सचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी श्री वरुण चौधरी जी तथा CLP लीडर विधायक श्री वीरेंद्र चौधरी जी सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
सम्मेलन में सामाजिक न्याय को मजबूत बनाने, पिछड़े वर्गों को उनके अधिकार दिलाने तथा समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के विषय पर जोर दिया गया। नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बनाया।
सामाजिक न्याय, समान अधिकार और भागीदारी के संकल्प के साथ सम्मेलन का समापन हुआ
Tags :
भूपेश बघेल
ओबीसी कांग्रेस
सामाजिक न्याय सम्मेलन
अनिल जयहिंद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन