RESHAM SAHU / Thu, Oct 22, 2026 / Post views : 293
नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री माननीय अरुण साव से आज नवा रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा आदिशक्ति मां महामाया देवी एवं साहू समाज की कुलदेवी माता कर्मा से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
प्रतिनिधिमंडल ने कामना की कि अरुण साव जल्द स्वस्थ होकर पुनः पूरी ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ की सेवा में जुटें।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू के नेतृत्व में प्रदेश महासचिव एवं महामंत्री उधो राम साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपाल साहू, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बी.सी. साहू, डॉ. यशस्वी साहू तथा अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री क्रांति साहू उपस्थित रहे।
Tags :
क्रांति साहू
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ
अरुण साव
नीरेंद्र साहू
डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन