RESHAM SAHU / Wed, Oct 21, 2026 / Post views : 211
पलारी। ग्राम गिधपुरी में ज्योत-जंवारा एवं मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भावपूर्ण विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

बाजार चौक, भाटापारा, कचहरी चौक, नीम चौक, ध्रुवपारा और महादेव चौक सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के विसर्जन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान मांदर की धुन और जसगीत गायन के बीच एक साथ रैली निकालकर श्रद्धालु गांव के तालाब तक पहुंचे, जहां सेवा भाव के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नौ दिनों तक सेवा मंडली एवं महिला सेवा मंडलियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वहीं, शाम को बाजार चौक गिधपुरी में रावण दहन के साथ विजयादशमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। पूरे आयोजन में ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।
Tags :
दशहरा
माता विसर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन