RESHAM SAHU / Sun, Oct 25, 2026 / Post views : 21
बस्तर। बस्तर प्रवास के दौरान 24 अक्टूबर 2026 को महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के साथ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू जी ने विकासखंड दरभा के ग्राम कोटमसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पेदावाड़ा माँझिपाल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनके पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास और आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज सिन्हा, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उर्मिला नाग, सहायिका बालमती सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags :
छत्तीसगढ़
मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े
डॉ ममता साहू
बस्तर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन