Sat, 12 Sep
Breaking News
CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 1812 पदों पर शिक्षक भर्ती, अक्टूबर में पूरी होगी प्रक्रिया; दिवाली से पहले ज्वॉइनिंग की तैयारी | Chhattisgarh Rain Alert Today : छत्तीसगढ़ में आज झमाझम बारिश, 26 जिलों में येलो अलर्ट | CG Train Cancelled List : 13-14 सितंबर को नहीं चलेंगी ये ट्रेनें | Bilaspur Delhi Flight Emergency Landing : उड़ान के दौरान इंजन में आई खराबी, 40 यात्रियों की अटकी सांसें | PM Awas Yojana Debate : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। | New Rules for Principals in Chhattisgarh : प्राचार्यों को अब रोज पढ़ानी होंगी 2 क्लास, स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश | CG Public Holiday 2026 Date Changes : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नवाखानी पर्व की स्थानीय छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। | Cg Garba Controversy : गरबा को लेकर वक्फ बोर्ड की अपील, मुस्लिम समाज से परंपरा और आस्था के सम्मान की कही बात | Raipur Spa Center Raid : सेंटर में पुलिस की दबिश, मैनेजर गिरफ्तार; तीन महिलाएं हिरासत में | UPI Tap & Pay : बिना QR स्कैन और ऐप खोले होगा पेमेंट, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर | CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 1812 पदों पर शिक्षक भर्ती, अक्टूबर में पूरी होगी प्रक्रिया; दिवाली से पहले ज्वॉइनिंग की तैयारी | Chhattisgarh Rain Alert Today : छत्तीसगढ़ में आज झमाझम बारिश, 26 जिलों में येलो अलर्ट | CG Train Cancelled List : 13-14 सितंबर को नहीं चलेंगी ये ट्रेनें | Bilaspur Delhi Flight Emergency Landing : उड़ान के दौरान इंजन में आई खराबी, 40 यात्रियों की अटकी सांसें | PM Awas Yojana Debate : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। | New Rules for Principals in Chhattisgarh : प्राचार्यों को अब रोज पढ़ानी होंगी 2 क्लास, स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश | CG Public Holiday 2026 Date Changes : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नवाखानी पर्व की स्थानीय छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। | Cg Garba Controversy : गरबा को लेकर वक्फ बोर्ड की अपील, मुस्लिम समाज से परंपरा और आस्था के सम्मान की कही बात | Raipur Spa Center Raid : सेंटर में पुलिस की दबिश, मैनेजर गिरफ्तार; तीन महिलाएं हिरासत में | UPI Tap & Pay : बिना QR स्कैन और ऐप खोले होगा पेमेंट, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर | CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 1812 पदों पर शिक्षक भर्ती, अक्टूबर में पूरी होगी प्रक्रिया; दिवाली से पहले ज्वॉइनिंग की तैयारी | Chhattisgarh Rain Alert Today : छत्तीसगढ़ में आज झमाझम बारिश, 26 जिलों में येलो अलर्ट | CG Train Cancelled List : 13-14 सितंबर को नहीं चलेंगी ये ट्रेनें | Bilaspur Delhi Flight Emergency Landing : उड़ान के दौरान इंजन में आई खराबी, 40 यात्रियों की अटकी सांसें | PM Awas Yojana Debate : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। | New Rules for Principals in Chhattisgarh : प्राचार्यों को अब रोज पढ़ानी होंगी 2 क्लास, स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश | CG Public Holiday 2026 Date Changes : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नवाखानी पर्व की स्थानीय छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। | Cg Garba Controversy : गरबा को लेकर वक्फ बोर्ड की अपील, मुस्लिम समाज से परंपरा और आस्था के सम्मान की कही बात | Raipur Spa Center Raid : सेंटर में पुलिस की दबिश, मैनेजर गिरफ्तार; तीन महिलाएं हिरासत में | UPI Tap & Pay : बिना QR स्कैन और ऐप खोले होगा पेमेंट, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर |

Safai Karmachari Bharti 2026 : 24,752 सफाई कर्मचारी पदों पर निकली भर्ती, बिना शैक्षणिक योग्यता भी कर सकेंगे आवेदन

Simran Mallick / Wed, Jul 29, 2026 / Post views : 142

Share:

जयपुर।

राजस्थान सरकार ने नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वायत्त शासन विभाग द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए 15 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022 के तहत की जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है, यानी अनपढ़ या कम पढ़े-लिखे अभ्यर्थी भी आवेदन करने के पात्र होंगे। हालांकि, अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना और राज्य के किसी नगरीय निकाय में कम से कम एक वर्ष का सफाई कार्य का अनुभव होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अनुभव प्रमाण-पत्र 1 अगस्त 2026 के बाद और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी किया गया होना चाहिए। इससे पहले जारी प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होंगे।

प्रमुख शहरों में रिक्त पद

  • जयपुर – 4,811 पद

  • कोटा – 1,357 पद

  • बीकानेर – 1,084 पद

  • जोधपुर – 890 पद

  • सीकर – 480 पद

  • भरतपुर – 450 पद

  • अलवर – 426 पद

  • भिवाड़ी – 350 पद

  • धौलपुर – 340 पद

  • चूरू – 320 पद

  • उदयपुर – 300 पद

  • भीलवाड़ा – 296 पद

  • अजमेर – 290 पद

  • झुंझुनूं – 287 पद

  • पाली – 287 पद

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक ही नगरीय निकाय में आवेदन कर सकेगा। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक निकायों में आवेदन करता है, तो उसके सभी आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे। आवेदन से पहले जनाधार कार्ड की जानकारी अपडेट रखने की भी सलाह दी गई है।

हर महीने मिलेगा इतना मानदेय

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। भर्ती नियमों के अनुसार चयनित सफाई कर्मचारियों को ₹7,410 प्रतिमाह का नियत मानदेय दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 अगस्त 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे)

  • कुल पद: 24,752

  • शैक्षणिक योग्यता: कोई नहीं

  • मानदेय: ₹7,410 प्रतिमाह

  • अनुभव: सफाई कार्य का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य

Tags :

Rajasthan Safai Karmachari Bharti 2026

सफाई कर्मचारी भर्ती

Urban Local Body Recruitment

Vacancy Update

Rashtriya Seva Johar

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement