नई दिल्ली। Glass Wall Systems के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 सितंबर को इस IPO में बोली लगाने का आखिरी दिन है। दूसरे दिन तक इश्यू कुल 8.22 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। रिटेल और NII निवेशकों की ओर से भी मजबूत प्रतिक्रिया देखने को मिली है।
Glass Wall Systems के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बढ़कर 66 रुपये पहुंच गया है। कंपनी ने IPO के लिए 172 से 182 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
अगर अपर प्राइस बैंड 182 रुपये में मौजूदा GMP 66 रुपये जोड़ा जाए, तो अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब 248 रुपये बनती है। इस हिसाब से IPO की लिस्टिंग पर करीब 36.26 फीसदी का संभावित फायदा दिखाई दे रहा है। हालांकि GMP सिर्फ अनौपचारिक बाजार का संकेत है और वास्तविक लिस्टिंग कीमत इससे अलग हो सकती है।
IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़ों में रिटेल निवेशकों की खास दिलचस्पी देखने को मिली है। रिटेल कैटेगरी 10.96 गुना और NII कैटेगरी 12.41 गुना सब्सक्राइब हो चुकी थी। वहीं QIB कैटेगरी में भी करीब 30 फीसदी हिस्से के लिए बोलियां आ चुकी थीं।
कंपनी के IPO में कुल 1.64 करोड़ शेयरों के मुकाबले बड़ी संख्या में बोलियां मिली हैं, जो निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी को दर्शाता है।
ब्रोकरेज फर्म स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट ने इस IPO को सब्सक्राइब करने की राय दी है। रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 64 फीसदी बढ़कर 457 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी के पास लगभग 846 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक भी बताया गया है।
वहीं SBI Securities ने भी लंबी अवधि के नजरिए से IPO को सब्सक्राइब करने की राय दी है। ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी के पास करीब दो दशक का अनुभव है और डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक का काम खुद संभालने से उसे फायदा मिल सकता है।
Glass Wall Systems IPO का कुल आकार करीब 428 करोड़ रुपये है। इसमें करीब 60 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जा रहे हैं, जबकि लगभग 2.02 करोड़ शेयर OFS के तहत प्रमोटर्स द्वारा बेचे जा रहे हैं।
निवेशक कम से कम 82 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं। IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल महाराष्ट्र के विले भागड़ में नई ग्लास प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने में किया जाना है।
शेयर अलॉटमेंट 11 सितंबर को और BSE-NSE पर लिस्टिंग 16 सितंबर 2026 को होने की उम्मीद है।
नोट: ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अनौपचारिक बाजार का संकेत है और यह लिस्टिंग प्राइस की गारंटी नहीं देता। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। शेयर, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार एवं आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार घट-बढ़ सकती हैं और पूंजी हानि की संभावना भी रहती है। यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है, इसे निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।
Tags :
#Glass Wall Systems IPO
#Glass Wall Systems
#Subscription
#Share Market News
#IPO
#Stock Market News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन