CG Train Cancelled List: तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। अगर आप 13 या 14 सितंबर 2026 को ट्रेन से सफर करने वाली हैं, तो यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जाना है। इसके चलते प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे के इस कार्य की वजह से 13 और 14 सितंबर को कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। ऐसे में तीजा के मौके पर मायके जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।
13 सितंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728
- बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734
- गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733
- बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719
- कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203
- रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206
- रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746
14 सितंबर को इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद
- रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204
- इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206
- कोरबा-रायपुर मेमू 68745
रेलवे के अनुसार उरकुरा स्टेशन पर होने वाले यार्ड रीमॉडलिंग से जुड़े प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
Tags :
#Train Cancelled List
#Railway News
#Urkura Station
#Teej Festival
#Chhattisgarh Railway
CGnews
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन