RESHAM SAHU / Wed, Jul 29, 2026 / Post views : 26
छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश स्थित बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। यात्रा के दौरान ललितपुर के निकट उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में किरण देव के पैर और कमर में चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और आवश्यक चिकित्सकीय जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है।
Tags :
#rashtriyasevajohar
#chhattisgarhnews
#breakingnews
#kirandev
#chhattisgarh
#roadaccident
#jagdalpur
#jhasi
#lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन