डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ की राजनीति में डोंगरगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक सामूहिक इस्तीफे के पत्र के अनुसार, भाजपा शहर मंडल के 111 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से एक साथ इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम ने संगठन के भीतर हलचल तेज कर दी है।

बताया जा रहा है कि शहर मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली और संगठन के भीतर लंबे समय से चल रही नाराजगी इस सामूहिक इस्तीफे की मुख्य वजह मानी जा रही है। इस्तीफा जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम भेजा गया है, जिसमें संगठन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं।
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब प्रदेश की राजनीति पहले से ही गर्म है। हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर है। ऐसे में डोंगरगढ़ से सामने आई यह खबर भाजपा संगठन के लिए नई चुनौती के रूप में देखी जा रही है।
हालांकि, 111 इस्तीफों की संख्या और वायरल पत्र की आधिकारिक पुष्टि अभी भाजपा संगठन की ओर से नहीं की गई है। यदि यह दावा सही साबित होता है, तो आने वाले दिनों में डोंगरगढ़ की राजनीतिक तस्वीर बदल सकती है। अब सबकी नजर भाजपा नेतृत्व के अगले कदम और संभावित संगठनात्मक कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Tags :
#bjpchhattisgarh
#rashtriyasevajohar
#dongargarh
#politicalnews
#breakingnews
#bjp
#chhattisgarhpolitics
#trendingnews
विज्ञापन
विज्ञापन