रायपुर | 7 जुलाई।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न आयोगों, मंडलों, बोर्डों एवं प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियों की घोषणा के बाद प्रदेशभर से नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बलौदाबाज़ार की जिला पंचायत सदस्य अंजली साहू ने राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
बलौदाबाज़ार की जिला पंचायत सदस्य अंजली साहू ने कहा कि डॉ. ममता साहू का सामाजिक कार्यों, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के क्षेत्र में व्यापक अनुभव राज्य महिला आयोग को नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, न्याय और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कार्य होंगे तथा आयोग प्रदेश की महिलाओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन ने सोमवार को राज्य महिला आयोग सहित अनुसूचित जाति आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, राज्य शिक्षा आयोग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, संस्कृत विद्या मंडल, शाकम्भरी बोर्ड, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, रायपुर विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल एवं गौ सेवा आयोग सहित कई महत्वपूर्ण संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्तियों की घोषणा की है। विभिन्न आयोगों एवं मंडलों में अनेक नए सदस्यों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अंजली साहू ने राज्य सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि योग्य और अनुभवी व्यक्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने से विभिन्न संस्थाओं के कार्यों में गति आएगी तथा जनहित और महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
राज्य सरकार ने सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे तथा प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
Tags :
Rashtriya sewa johar news
#HamarChhattisgarh24.com
Chhattisgarh rajya mahila aayog adhyaksh
विज्ञापन
विज्ञापन