RESHAM SAHU / Mon, Jul 13, 2026 / Post views : 17
बलौदाबाजार। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टरेट परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा, वनमंडलाधिकारी सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया और फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक पौधे की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपने परिवार, विशेषकर अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आग्रह किया। अभियान का उद्देश्य जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता पैदा करना है।
Tags :
#कलेक्टर कुलदीप शर्मा
#पुलिस अधीक्षक SP ओ.पी. शर्मा
#वनमण्डलाधिकारी DFO धर्मशील गणवीर
#जिला प्रशासन बलौदा बाजार - भाटापारा
#बलौदाबाजार पुलिस
#वन विभाग बलौदाबाजार
#जनसंपर्क विभाग छत्तीसगढ़ (DPR chhattisgarh)
विज्ञापन
विज्ञापन