जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य अखिलेश मिश्रा को नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शैक्षिक प्रशासन में नवाचार, दूरदर्शी नेतृत्व और बेहतर कार्यप्रणाली के लिए प्रदान किया गया।
NIEPA के समारोह में मिला सम्मान
राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) की ओर से 2 और 3 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अखिलेश मिश्रा को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। उनके शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों और प्रभावी पहल को देखते हुए उन्हें पुरस्कार के लिए चुना गया।
छत्तीसगढ़ से पांच शिक्षा अधिकारियों का चयन
इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए पूरे छत्तीसगढ़ से केवल पांच शिक्षा अधिकारियों का चयन किया गया था। इनमें बस्तर से अखिलेश मिश्रा का नाम शामिल रहा। उन्हें जिला मिशन समन्वयक (DMC) और इससे पहले विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के रूप में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए किए कई प्रयास
अपने कार्यकाल के दौरान अखिलेश मिश्रा ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर नवाचार लागू करने की दिशा में काम किया। उनके प्रयासों से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार और नई पहल को बढ़ावा मिला।
राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।
Tags :
#CGNews
#EducationOfficer
#JagdalpurNews
#Akhilesh Mishra
#NationalAward
#Bastar News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन