Rashtriya Seva Johar / Sun, Mar 22, 2026 / Post views : 116
पलारी।
भारतीय जनता पार्टी मंडल संडी के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद पर भूतपूर्व सरपंच गोरेलाल यादव को नियुक्त किया गया है। पार्टी द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर यादव ने शीर्ष नेतृत्व एवं मंडल पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
गोरेलाल यादव ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को और सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश मुकेश साहू सहित सभी पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
नियुक्ति के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मनहरन वर्मा, चोखेलाल साहू, नंदलाल वर्मा, दीपक साहू, जीतू साहू, बीरू साहू, कमल नारायण, रोहित साहू, श्यामू यादव सहित क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ताओं एवं यादव समाज के लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि गोरेलाल यादव के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संडी में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन